किशनगंज, जून 18 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता भारत-नेपाल सीमा से सटे गलगलिया के भातगांव बाजार में सोमवार की रात लगी भीषण आग ने कई परिवारों की जिंदगी को एक झटके में बदल दिया। देखते ही देखते आग की लपटों ने बाजार की करीब 12 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और वर्षों की मेहनत, जमा पूंजी तथा रोजी-रोटी का सहारा राख में तब्दील हो गया। आग की इस भयावह घटना के बाद पीड़ित परिवारों के सामने अब जीवन-यापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। यह भी पढ़ें- नैमिषारण्य में तीन दुकानों में लगी आग, मचा हड़कंपघटना की जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात अचानक आग लगने के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तब तक कई दुकानें पूरी तरह जल चुकी थीं। आग इतनी तेज थी कि दुकानों में रखा सामान निकालने तक का मौका नहीं मिल सका। ...