फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 31 -- कंपिल, संवाददाता। सिकंदरपुर तिहइया ग्राम पंचायत के मजरा हन्या में शनिवार को हुए भीषण अग्निकांड के जख्म अभी भरे भी नहीं थे कि रविवार रात आई आंधी और बारिश ने पीड़ित परिवारों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। घर और सामान खो चुके परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन बिताने को मजबूर हैं। खाने से लेकर सिर छिपाने तक का संकट उनके सामने खड़ा है। कांती ने बताया कि आग की लपटों ने उनके आशियाने के साथ-साथ कपड़े, अनाज, नकदी और गृहस्थी का पूरा सामान निगल लिया। रविवार रात जब मौसम बिगड़ा तो छोटे-छोटे बच्चों को लेकर उन्हें पड़ोसियों की झोपड़ी में शरण लेनी पड़ी। रामदेवी ने बताया कि परिवार की आजीविका का मुख्य आधार भेड़ पालन था। एक बेटी की शादी पहले ही हो चुकी है, जबकि दूसरी बेटी के विवाह के लिए भेड़ें पालकर भविष्य की तैयारी कर रहे थे। मेहनत एक ...