औरंगाबाद, जनवरी 15 -- मदनपुर थाना क्षेत्र के मस्जिद गली वार्ड संख्या तीन में आग तापने के दौरान कपड़ों में आग लगने से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से झुलस गई थी, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना मंगलवार की रात की है जब आग तापते समय अचानक कपड़ों में आग पकड़ ली। परिजनों ने महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर किया गया। इसके बाद परिजन उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज गया जी ले गए, जहां गुरुवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका की पहचान मदनपुर निवासी मो. मुस्तकिम की पत्नी 75 वर्षीय मानो खातुन के रूप में हुई है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई और घर में मातम छा गया। मो. तौफीक अंसारी ने बताया कि गया थाना द्वारा पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.