बगहा, नवम्बर 13 -- नरकटियागंज। शिकारपुर थाना के चनपटिया सेंटर चौक पर बीते 24 अक्टूबर को घटी सिलेंडर विस्फोट की घटना में झुलसे दो युवकों की मौत इलाज के दौरान हो गई है। मृत युवक कुकुरा गांव निवासी रिंकू आलम व गोलू कुमार हैं।दोनों का इलाज पटना पीएमसीएच में चल रहा था। लगभग 12 दिन तक दोनों युवक जीवन और मौत से जूझते रहे। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि उनके परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। उन्होंने बताया कि जिस घर में आग लगी थी,उस घर में आग के साथ पेट्रोल डीजल भी जले थे। इसके कारण आग भीषण रूप पकड़ लिया था।थानाध्यक्ष ने बताया कि 18 अक्टूबर को उंक्त घर में छापेमारी कर 2015 लीटर पेट्रोल, 2420 लीटर डीजल और 3300 लीटर थीनर जब्त किया गया था। मौके से गृहस्वामी चनपटिया सेंटर निवासी संजय साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। उन्होंने बताया ...