लातेहार, अप्रैल 4 -- लातेहार संवाददाता। बारेसांड़ वन प्रक्षेत्र में ट्रैकर, टीपीएफ और दैनिक वेतनभोगी कर्मियों को हटाए जाने से जंगल की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। यहां कार्यरत कर्मी पिछले छह महीनों से बिना वेतन के काम कर रहे थे और जंगल की निगरानी से लेकर आग बुझाने तक की जिम्मेदारी निभा रहे थे। इसके बावजूद 31 मार्च को जारी पत्र के अनुसार बजट की कमी का हवाला देते हुए 1 अप्रैल से 22 कर्मियों को कार्य से हटा दिया गया। इस फैसले से न केवल प्रभावित परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है, बल्कि पूरे बारेसांड़ रेंज में जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। छह महीने तक बिना वेतन कराई गई ड्यूटीपिछले छह महीनों से ट्रैकर, टीपीएफ और दैनिक वेतनभोगी कर्मी बिना वेतन के जंगलों की सुरक्षा में लगे हुए थे। इसके ब...