पीलीभीत, जनवरी 8 -- पूरनपुर। आग के पास बैठी महिला तेज हवा चलने से झुलस गई। उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव ढक्काचांट की रहने वाली मंजीत कौर पत्नी बलविंदर कौर बुधवार को घर में आग के पास बैठी हुईं थी। इस दौरान तेज हवा का झोंका चलने से आग उनके कपड़ों में लग लग गई। इससे वह गंभीर रुप से झुलस गई। चीखने चिल्लाने पर परिजनों ने आग बुझाकर महिला को बचाया। उसके बाद उपचार के लिए मंजीत कौर को सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला के गंभीर रुप से झुलसे होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.