नोएडा, मार्च 16 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-4 में बिजली के स्मार्ट मीटर बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग को बुझाने के बाद बेसमेंट में जारी खोजबीन के बीच सोमवार सुबह एक व्यक्ति का अधजली हालत में शव मिला। मृतक के परिजनों ने उसकी पहचान की। वह फैक्टरी के बेसमेंट में बने स्टोर में काम करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान सेक्टर-5 स्थित हरौला गांव निवासी उपेंद्र के रूप में हुई। उसके पिता सरवन कुमार हैं। परिजनों के मुताबिक उपेंद्र पिछले कई वर्षों से फैक्टरी में बतौर स्टोर कीपर काम करता था। अधिकतर उसकी ड्यूटी रात के समय होती थी। बुधवार रात वह ड्यूटी पर गया था, लेकिन गुरुवार सुबह नहीं लौटा। परिजन जब फैक्टरी पहुंचे तो उन्हें आग लगने की जानकारी हुई। उपेंद्र का फोटो हाथ में लेकर परिजन खोजबीन करने लगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.