इटावा औरैया, जून 13 -- इटावा। रामलीला रोड स्थित राजपूत कॉलोनी में शनिवार को एक मकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के दौरान मकान के अंदर फंसे आठ वर्षीय बालक को कोतवाली पुलिस ने सकुशल बाहर निकाल लिया गया। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि राजपूत कॉलोनी में एक मकान में आग लग गई है और एक बच्चा अंदर फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार सचान, कांस्टेबल कृष्णवीर सिंह और कांस्टेबल रंजीत कुमार ने जान की परवाह किए बिना आग से घिरे मकान में प्रवेश कर आठ वर्षीय शिवा पुत्र देवेंद्र राठौर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जांच में सामने आया कि जितेंद्र बाथम के घर में खाना बनाते समय सिलेंडर लीक होने से आग ...