कौशाम्बी, अप्रैल 4 -- करारी इलाके के बैशकांटी विद्युत उपकेंद्र से सड़वा गांव में बिजली की आपूर्ति होती है। ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे खेतों के ऊपर से गुजरा हाईटेंशन तार टूटकर गेहूं की फसल पर गिर गया। देखते ही देखते गांव निवासी जगन्नाथ सरोज, कल्लू सरोज, पंछी सरोज, मोती सरोज, जयप्रकाश, महेश सरोज, राजमोहन सिंह, ब्रजमोहन सिंह, घनश्याम सिंह, अशर्फी लाल सिंह, भंडारी लाल सरोज, बंगाली सरोज आदि किसानों की फसल धू-धूकर जलने लगी। यह देख ग्रामीणाों के बीच चीख-पुकार मच गई। गांव वालों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि, इसके पहले ही सभी किसानों की करीब 20 बीघा फसल जलकर राख हो चुकी थी। घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी गई है। इस संबंध में मंझनपुर एसडीएम एसपी वर्मा का कहना है कि हलका लेखपाल को जांच कर रिपोर्ट...