सीतापुर, जनवरी 11 -- रेउसा, संवाददाता। करसा के गोड़ियन पुरवा में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने तीन घरो को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि घरों में रखा गृहस्थी का सामान, अनाज और कपड़े जल गए। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू लिया। थोड़ी सी चूक होती तो आग आसपास के और घरों को अपनी चपेट में ले लेती। घटना की सूचना विधायक ज्ञान तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। गोड़ियन पुरवा में राम प्रसाद निषाद के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग गणेश निषाद और राजेश निषाद के मकान तक पहुंच गई। तीनों घर आग की चपेट में आ गए। आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने शुरू कर अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.