हरदोई, अप्रैल 5 -- शाहाबाद। तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आग लगने की घटनाएं सामने आने से ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से सहायता की मांग की है। शनिवार को अलग-अलग कारणों से आग लगने की घटनाओं में कई परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। पंडरवा परगना क्षेत्र के ग्राम बहरमा निवासी कालीचरन का छप्पर, खाद्यान्न व अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। परगना शिरोमणि नगर के ग्राम महमदपुर निवासी ओमप्रकाश त्रिवेदी के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से कूलर और कपड़े जल गए। सके अलावा शाहाबाद परगना क्षेत्र के अतर्जी गांव निवासी नंदी देवी पत्नी देवेंद्र कुमार का छप्पर और उसमें रखा सामान जल गया। परगना पछोहा क्षेत्र के नई बस्ती गांव में श्रीमती खिलौना पत्नी रविं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.