आग की घटनाओं को रोकने के उपाय नाकाफी
बागेश्वर, जून 28 -- गरुड़। महानगरों में आग की घटनाएं सामने आने के बाद अब छोटे-छोटे नगरों की अग्नि संबंधी घटनाओं को रोकने के इंतजामों पर भी खासा ध्यान दिया जाने लगा है। गरुड़ नगर क्षेत्र की बात करें, तो यहां भी आग की घटनाओं को रोकने के उपाय नाकाफी हैं। हालांकि अग्निशमन विभाग लगातार दुकानों, रेस्टोरेंटो, विभिन्न विभागों के कार्यालयों की जांच कर उन्हें सचेत कर रहा है। नगर पंचायत गरुड़ में कई क्षेत्र घनी आबादी वाले हैं। कई गलियां संकरी हैं। कई मकान और दुकानें एक-दूसरे से सटी हैं। एक-दो कोचिंग सेंटर दोमंजिले- तीनमंजिले में हैं। मानकों का कहीं ध्यान नहीं रखा गया है। अग्निशमन उपकरण भी नहीं हैं। ऐसे में कभी आग की घटना घट जाने पर राहत व बचाव कार्य में दिक्कतें आ सकती हैं और एक बड़ी घटना घट सकती है। गरुड़ के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी धन सिंह बिष्ट, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.