फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 19 -- नवाबगंज। मोहम्दाबाद रोड पर शुक्रवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चलती वैन अचानक आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। स्थानीय नागरिकों की तत्परता और कड़ी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। मोहम्मदाबाद निवासी दीपक कुमार एक व्यापारी के यहां नौकरी करते हैं। व्यापारी का सामान नवाबगंज बाजार की दुकानों पर बिकता है, जिसकी उधारी वसूलने के लिए दीपक वैन से आए थे। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे जब वह वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मोहम्मदाबाद मार्ग पर चलते समय वैन से अचानक धुआं निकलने लगा। चालक दीपक ने जैसे ही गाड़ी रोकी, वैसे ही इंजन से भयंकर लपटें उठने लगीं। आग की लपटें देख अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने हिम्मत दिखाते हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.