आग का गोला बनी कार, बैंक कर्मी सहित तीन बचे
अल्मोड़ा, जून 13 -- अल्मोड़ा। द्वाराहाट के बैरती के पास शुक्रवार शाम एक कार आग का गोला बन गई। पुलिस के मुताबिक कपिल आर्या पुत्र महेश चंद्र आर्या निवासी जवाहर ज्योति दमुआढुंगा काठगोदाम नैनीताल एसबीआई गौचर कर्णप्रयाग, चमोली में कार्यरत हैं। शुक्रवार शाम को वह ड्यूटी पूरी करने के बाद अपने साथी शुभम और निखिल कोहली के साथ गौचर से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। द्वाराहाट के चौखुटिया रोड पर बैरती के पास ग्रीन वैली रेस्टोरेंट के सामने कार के क्लच में खराबी आ गई। कपिल ने कार को किनारे लगाया और जांच की। इसी बीच उन्हें कार इंजन के नीचे आग सुलगती दिखाई दी। आनन-फानन में सभी कार से उतरे और सामान बाहर निकाला। होटल स्वामी बालम सिंह नेगी सहित अन्य ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए और 112 में सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंचती तब तक आग ने पूरी कार को अपने आगोश में ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.