बहराइच, मई 21 -- बहराइच,संवाददाता। जिला भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 9 बजे के बाद ही सड़कें तपने लगीं और दोपहर होते-होते हालात ऐसे हुए कि मानो सड़कें आग उगल रही हों। प्रचंड गर्मी में लोगों की दिन और रात दोनों ही कटनी मुश्किल हो गई हैं।हालाकि मौसम विभाग ने शुक्रवार को तेज हवाएं संग हल्की बारिश की संभावना जताई है। तराई में बढ़ रहे पारे ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। दोपहर 12 से 4 बजे तक बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है। जरूरी काम से निकलने वाले लोग भी सिर-चेहरे को कपड़े से ढककर और पानी की बोतल साथ लेकर निकल रहे हैं। सड़कों पर चलने वाले राहगीर, रिक्शा चालक और मजदूर वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित है। कई जगह मजदूर काम छोड़कर छांव तलाशते नजर आए। गर्मी के प्रकोप...