गोरखपुर, अप्रैल 28 -- गोरखपुर, प्रशान्त मिश्रा। मेरठ के चर्चित 'मुस्कान कांड' की वजह से चर्चा में आया नीला ड्रम एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहा है। जहां मौसम के बदले हुए मिजाज और आग उगलती गर्मी से हर कोई परेशान है वहीं, इस बार यह नीला ड्रम लोगों को ठंडक पहुंचा रहा है। दरअसल, इस बार इसका उपयोग किसी हत्या में नहीं बल्कि, गर्मी से बचाव का जुगाड़ बनाने के लिए किया गया है। सोशल मीडिया पर इससे संबन्धित रील व वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें नीले ड्रम का उपयोग कर एक बड़ा व शानदार कूलर बनाते हुए दिखाया गया है। देह जला देने वाली गर्मी से परेशान होकर कुछ लोगों ने इसका सस्ता व टिकाऊ उपाय ढूंढ़ निकाला है। इन दिनों सोशल मीडिया पर इससे संबन्धित वीडियो वायरल हो रही है। इन वीडियोज में कुछ लोग एक नीला ड्रम खरीदते हुए उसमें जगह चिह्नित कर उसकी कटिंग करते ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.