बिजनौर, मई 23 -- नगीना। आग उगलती गर्मी में बिजली की भारी कटौती के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बिजली की भारी कटौती से लोग बेहाल हो रहे हैं। क्षेत्र में पिछले चार दिन से भीषण गर्मी पड़ रही है। आसमान से सूरज आग उगल रहे हैं और दोपहर में लू भी चल रही हैं। तन को झुलसा देने वाली गर्मी से न केवल इंसान बल्कि पशु पक्षी भी परेशान हैं। खेती किसानी का काम भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। शनिवार सुबह 6 बजे से 8 बजे तक की शेड्यूल कटौती के बाद 9 बजे आपूर्ति बहाल तो हुई, लेकिन हर आधा घंटा बाद लगातार कटौती हो रही है। यह भी पढ़ें- अघोषित विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश रात में कईं बार आधा आधा घंटे से ज्यादा कटौती हुई, जिससे सुबह पानी की आपूर्ति भी सुचारू नहीं हो पाई।अधीक्षण अभियंता पुष्पेश कुमार ने बताया कि शक्ति भवन से पॉवर ग्रिड को बचाने के लिए ...