चतरा, मई 23 -- चतरा, संवाददाता। गिद्धौर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर मोड़ के समीप अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला खुशबू कुमारी की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने चतरा चौपारण मुय सड़क को ब्रह्मपुर मोड़ के पास जाम कर दिया। लोग सड़कों पर गाड़ियों को आड़े तिरक्षे लगा दिया और खुद शव के साथ सड़क पर बैठ गये। इस दौरान आग उगलती गर्मी में दर्जनों यात्री बसें और छोटी बड़ी गाड़ियां जाम में फंसी रही। लोग गर्मी से त्राहिमाम होते रहे। आक्रोशित लोग एक भी वाहन को इधर से उधर नहीं जाने दे रहे थे जिससे लोग काफी परेशान रहे। लगभग आठ घंटे तक इसी तरह यात्री बसें, ट्रक, हाइवा और प्राइवेट गाड़ियां फंसी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...