मिर्जापुर, मई 21 -- चेतगंज, मिर्जापुर । चील्ह थाना क्षेत्र के चील्ह गोपीगंज मार्ग पर मवैया गांव के पास आगे जा रही एक हाईवा ने एकाएक ब्रेक लगा दिया l जिससे पीछे चल रही हाइवा टकरा गई l हाइवा के क्षतिग्रस्त होने के बाबजूद ड्राइवर और खालासी बाल बाल बच गए । मध्य प्रदेश के सिंगरौली निवासी हाइवा चालक राहुल कुमार सिंगरौली से कोयला लोड कर कानपुर उन्नाव के लिए जा रहा था l गुरुवार की भोर में करीब चार बजे जैसे ही चील्ह थाना क्षेत्र के चील्ह गोपीगंज मार्ग पर मवैया गांव के पास पहुंचा, आगे जा रही एक हाइवा के चालक ने अचानक ब्रेक मार दिया l चालक जब तक संभलता तब तक आगे जा रही हाइवा मे जोरदार टक्कर हो गई l जिससे हाइवा का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक राहुल व खलासी केविन मे फंस गए । घटना को देख मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। किसी तरह ग्रामीणो...