कन्नौज, अप्रैल 19 -- छिबरामऊ, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कंटेनर आगे चल रहे वाहन में पीछे से जा घुसा। हादसे में कंटेनर चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि आगे चल रहा वाहन मौके से भाग निकला। हादसे में कंटेनर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जनपद फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थानांतर्गत नटराजपुरम आदर्शनगर निवासी धरमवीर पुत्र सूरजनारायण कंटेनर चालक था। वह कंटेनर लेकर लखनऊ से आगरा जा रहा था। जब वह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर 154 पर पहुंचा, तभी अचानक उसकी गाड़ी आगे चल रहे वाहन में जा घुसी। जिससे उसकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- बेकाबू कंटेनर ने दो बाइक को रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर हादसा होते ही आगे चल रहा वाहन मौके से भाग निकला। हादसा की सूचना मिलते ही सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह सौ...