धनबाद, मार्च 3 -- महेशपुर मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की तड़के लगभग तीन बजे कोलकाता की ओर तेज गति से जा रहा एक कंटेनर आगे चल रहे ट्रेलर से पीछे से जा भिड़ा। बताया जा रहा है कि ट्रेलर सड़क पार कर रहा था, तभी पीछे से आ रहे कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। हादसे में चालक का एक पैर गंभीर रूप से जख्मी होने की बात कही जा रही है। समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। दुर्घटना के कारण करीब सात से आठ घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा और लंबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.