आगे-आगे सीएम योगी, पीछे-पीछे हुजूम, गोरखपुर के तिरंगा यात्रा में युवाओं का दिखा जबरदस्त उत्साह
गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय, अगस्त 10 -- हाथों में तिरंगा, जुबां पर 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे...। सोमवार को गोरखपुर की सड़कों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे-आगे तो पीछे-पीछे युवाओं का हुजूम दिखाई दिया। सीएम की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा ने पूरे शहर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। रानी लक्ष्मीबाई पार्क से शुरू हुई यात्रा में युवाओं के साथ व्यापारी, विभिन्न धर्म-समुदायों के लोग और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तिरंगा क्रांतिकारियों और स्वाधीनता सेनानियों के त्याग और बलिदान की अमिट पहचान है। राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करना हर नागरिक का दायित्व होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को आजादी आसानी से नहीं म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.