आगामी 30 अगस्त को मध्य प्रदेश के जानापाव में राष्ट्रीय महापंचायत बुलाने का ऐलान
हापुड़, अगस्त 25 -- दिल्ली के जंतर-मंतर पर सवर्ण समाज के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर आक्रोश गहरा गया है। ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा (भारत) ने घटना की घोर निंदा करते हुए आगामी 30 अगस्त को मध्य प्रदेश के जानापाव में राष्ट्रीय महापंचायत बुलाने का बड़ा ऐलान किया है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित नानक चंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 21 अगस्त को जंतर-मंतर पर हजारों की संख्या में सवर्ण समाज के लोग एकत्रित हुए थे। प्रदर्शनकारी आरक्षण व्यवस्था में न्यायसंगत सुधार और सभी वर्गों को समान अधिकार देने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहे थे। पंडित नानक चंद शर्मा ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर अचानक बल प्रयोग करते हुए बर्बर लाठीचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.