सहरसा, मार्च 10 -- सहरसा, नगर संवाददाता। लोक आस्था का महापर्व चैती छठ आगामी 22 मार्च से शुरू होगा। 22 मार्च को चार दिनों तक चलने वाले इस पवित्र महा पर्व की शुरुआत नहाय-खाय के साथ होगी। चैती छठ पर्व को लेकर व्रतियों और श्रद्धालुओं के घरों में अभी से भक्तिमय माहौल बनने लगा है। चार दिवसीय इस अनुष्ठान की शुरुआत 22 मार्च को नहाय-खाय के साथ होगी। पर्व के दूसरे दिन 23 मार्च को खरना मनाया जाएगा। खरना के दिन व्रती दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को गुड़ और चावल की खीर तथा रोटी का प्रसाद ग्रहण करते हैं। लोगों को खरना का प्रसाद वितरण किया जाता है । खरना के बाद ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत की शुरुआत होता है जो उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने तक जारी रहता है। चार दिवसीय अनुष्ठान के तीसरे दिन 24 मार्च की शाम को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.