मिर्जापुर, जनवरी 30 -- मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरणीय समिति, जिला गंगा समिति एवं भारतीय वन अधिनियम 1927 के धारा 4 एवं धारा-20 वन भूमि के अमलदरामद के संबंध में समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने आगामी सीजन में प्रस्तावित पौध रोपण महाअभियान की तैयारी अभी से शुरू करने का निर्देश दिए। कहाकि पौध रोपण कार्य में सावधानी बरती जाए। जिससे शत प्रतिशत पौध रोपण सफल रहे। साथ ही जीओ टैगिंग के लिए कार्य योजना तत्काल बनाया जाए। पौधों का चयन, सुरक्षा व्यवस्था एवं रख-रखाव के लिए विशेष प्रयास करें। कृषकों को फलदार एवं इमरती लकड़ी वाली प्रजातियों का पौध वितरण में शामिल करें। वहीं जैव विविधता को संरक्षित करने के लिए पीपल, पाकड़, गुलर, बरगद, नीम, महुगनी, जामुन आदि प्रजातियों के पौधों को कार्य योजना में श...