बागपत, मई 4 -- बड़ौत। बावली गांव में रविवार को किसानों की बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें वक्ताओं ने मलकपुर मिल द्वारा 102 करोड का भुगतान किए जाने पर मिल मालिक का आभार प्रकट किया है। उन्होंने आगामी पेराई सत्र शुरू होने से पहले वर्तमान पेराई सत्र का पूर्ण भुगतान किए जाने की मांग की। बैठक को संबोधित करते हुए सहकारी गन्ना विकास समिति मलकपुर के चेयरमैन अंकितवीर सिहं ने बताया कि पेराई सत्र 2025-26 में मिल ने 410 करोड के गन्ने की पेराई की थी, जिसमें से 68 करोड का भुगतान कर दिया था। शनिवार को मिल ने 102 करोड का भुगतान कर दिया है। यह भी पढ़ें- नरकटियागंज के 449 गांवों में गन्ना सर्वेक्षण शुरू बताया कि अब मिल पर चालीस प्रतिशत भुगतान कर दिया है। अब मिल पर 240 करोड़ बकाया है। बकाया गन्ना भुगतान को आगामी पेराई सत्र शुरू होने से पहले किसानों के खातों में भेज ...