शाहजहांपुर, मई 18 -- आगामी पर्वों और कानून-व्यवस्था के मद्देनजर रविवार को जिले के सभी सर्किलों में मॉक बलवा ड्रिल आयोजित की गई। एसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर सिटी एसपी देवेंद्र कुमार के निर्देशन और जनपद की क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल ने दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और आपात परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास किया। ड्रिल में थाना प्रभारियों, उपनिरीक्षकों और पुलिस कर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरणों के प्रयोग, त्वरित प्रतिक्रिया और आपसी समन्वय के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखने और अफवाहों पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश भी दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...