शामली, फरवरी 26 -- शामली। आगामी पर्वों एवं कानून-व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए गत बुधवार देर रात को पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने थाना क्षेत्र कैराना के मुख्य बाजारों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। एसपी ने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं व सुझाव सुने। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि पर्वों के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। बाजारों और प्रमुख चौराहों पर नियमित गश्त के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग सुनिश्चित की जाए। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना...