घाटशिला, मार्च 17 -- बहरागोड़ा।मंगलवार को बहरागोड़ा थाना परिसर में आगामी त्योहारों रामनवमी, ईद, सरहुल और हिंदू नव वर्ष के सफल व शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता डीसीएलआर घाटशिला ने की। वहीं बैठक में प्रशासन और प्रबुद्ध नागरिकों के बीच क्षेत्र की कानून व्यवस्था और जनसुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। जिसमें शांति समिति के सदस्यों ने क्षेत्र की वर्तमान समस्याओं और विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से रखा। साथ ही रामनवमी जुलूस के रूट और ईद की नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। प्रशासन ने आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई तथा त्योहारों की भीड़ को देखते हुए निर्बाध बिजली आपूर्ति, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता और सुदृढ़ सड़क सुरक्षा सुनि...