बदायूं, मई 29 -- भाजपा कार्यालय पर आगामी 5 से 21 जून 2026 तक चलने वाले बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के अभियान को लेकर जिला कार्यशाला आयोजित हुई। इसे जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता और सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने संबोधित किया। मंच संचालन जिला महामंत्री जोगेंद्र सिंह पटेल ने किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, वीरेंद्रराजपूत, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुभाष चंद्र गुप्ता, अनेकपाल सिंह और चेयरमैन कछला जगदीश लोनिया सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यशाला में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष सुशासन, सेवा और गरीब कल्याण के स्वर्णिम अध्याय रहे हैं और सरकार ने अंत्योदय के संकल्प को धरातल पर उतारा है। यह भी पढ़ें- प्राकृतिक खेती के लिए किस...