दुमका, अप्रैल 12 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। तालझारी थानान्तर्गत पड़रियाटांड़ गांव में एक खपरैल के घर आग लगने से हजारों रुपये की परिसंपति जलकर खाक हो गई। पीड़ित गृहस्वामी लालू मांझी ने बताया कि आगलगी में घर में रखा हुआ धान, चावल, कपड़ा, नगदी सहित 70 हजार रुपये की संपति का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने पर पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले एवं हर संभव सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। इस क्रम में पूर्व कृषि मंत्री ने अंचलाधिकारी से बातकर पीड़ित परिवार को मदद देने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...