बगहा, मार्च 27 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। बगहा प्रखंड के यमुनापुर तडवलिया में बीती रात अचानक आग लगने से एक घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना वार्ड संख्या 10 की है। जहां कैलाश राम का घर आग की चपेट में आ गया। आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई और घर में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इस घटना में घर में रखा राशन, कपड़ा, बर्तन, पेटी, बक्सा और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह जल गया। अनुमान है कि इस अगलगी में लगभग एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...