कोडरमा, अप्रैल 1 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया थाना क्षेत्र के करमा में मंगलवार रात फर्नीचर गोदाम में लगी आग के बाद बिजली विभाग हरकत में आया है। गोदाम की छत के ऊपर से लंबे समय से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का तार घटना के बाद बुधवार को हटा दिया गया। जानकारी के अनुसार, उक्त हाईटेंशन तार काफी समय से भवन के ऊपर से गुजर रहा था, लेकिन विभाग द्वारा इसे हटाने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। आगलगी की घटना के बाद संभावित खतरे को देखते हुए विभाग ने तत्काल कदम उठाया और तार को शिफ्ट करने का काम शुरू किया। इस दौरान नए स्थान पर बिजली का खंभा गाड़ने को लेकर कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया। बाद में सरकारी अमीन द्वारा जमीन की मापी कर सरकारी भूमि चिन्हित की गई, जहां पोल लगाकर तार को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया गया। हालांकि, सम...