आगरा MLC चुनाव में लापरवाही बरतने वाले 6 अधिकारी सस्पेंड, चुनाव आयोग का ऐक्शन
नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- यूपी एमएलसी इलेक्शन में आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन सीट के चुनाव में लापरवाही के मामले में चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने मतदान केंद्र संख्या 21 और 26 पर पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी संभाल रहे 6 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा दोनों मतदान केंद्रों पर तैनात पांच अन्य मतदान अधिकारियों और 16 पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने को कहा गया है। भारत निर्वाचन आयोग के सचिव सुमन कुमार दास की ओर से 26 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र में यह कार्रवाई की गई है। पत्र के मुताबिक, आगरा मंडल के आयुक्त और रिटर्निंग ऑफिसर की 25 अक्टूबर की रिपोर्ट के आधार पर आयोग ने संबंधित अधिकारियों की भूमिका पर गंभीर चिंता जताई। आयोग ने कहा कि मतदान केंद्रों पर प्रभावी निगर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.