आगरा, अक्टूबर 3 -- यूपी के आगरा में गुरुवार की दोपहर उटंगन नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे तीन और लोगों के शव मिले निकाल गए हैं। छह अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। लापता लोगों की तलाश के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के दलों के नेतृत्व में अभियान चलाया गया है। हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है। घटना खैरागढ़ इलाके में बृहस्पतिवार की है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर मूर्ति विसर्जित करने के लिए 12 लोग गहरे पानी में चले गए थे। इनमें से एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने बचा लिया लेकिन दो लोगों की डूबने से मौत हो गई थी, जिनके शव को बरामद कर लिया गया। शुक्रवार को तीन और लोगों के शव बरामद हुए हैं। अभी छह लोग लापता बताए जा रहे हैं। नदी से निकाले गए पांच शवों में तीन की शिनाख्त हो गई है। मृतकों की पहचान गगन (26) और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.