फरीदाबाद, मई 2 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। दिल्ली-आगरा हाईवे पर एआई(आर्टिफिशयल इंटेलिटेंस) से लैस कैमरे लगाने का काम शुरू हो गया है। इससे सड़क सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। कैमरे लगाने से पहले इसके लिए आधारभूत ढांचा खड़ा करने का काम शुरू हो गया है। इसके बाद कैमरे लगाने का काम शुरू हो जाएगा। हाईवे को सुरक्षित बनाने के लिए एटीएमएस(एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) योजना के तहत यहां पर एआई(आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से लैस लगाए जाएंगे। करीब एक किलोमीटर की दूरी पर आधारभूत ढांचे के तहत खंभे खड़े किए जा रहे हैं। यहां पर दिन रात काम करने वाले कैमरे लगेंगे। इनकी की क्षमता कम से कम 100 मीटर रेंज होगी। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जिन स्थानों पर दुर्घटना की आशंका है या जहां दुर्घटनाएं ज्यादा होती हैं, वहां पर ये कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे हाईवे की दोनो...