संवाददाता, अक्टूबर 7 -- UP News: यूपी के आगरा के बाह में रहने वाली सुपर टेट की तैयारी कर रही छात्रा का शव इटावा के बढपुरा क्षेत्र के मिहौली के पास मिला। परिजनों का आरोप है कि छात्रा की हत्या कर आगरा में शव यमुना नदी में फेंक दिया गया था। जो बहकर यहां आया और मंगलवार को बरामद हुआ। वहीं छात्रा के पिता ने शव की शिनाख्त करके हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तहकीकात में जुट गई है। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मिहौली के पास मंगलवार को बाह आगरा की रहने वाली सुपर टेट की तैयारी कर रही छात्रा का शव यमुना नदी के किनारे मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराई। छात्रा 30 सितंबर से लापता थी। पिता की ओर से आगरा में ही गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। शव की शिनाख्त आगरा के बाह थाना क्षेत्र रुदमुली गांव के रहने वाले...