आगरा, सितम्बर 23 -- आगरा रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए 21 सितंबर से आगरा कैंट-रुंधी के बीच अनारक्षित मेमू स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन 21 सितंबर से 31 अक्तूबर तक चलेगी। पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि ट्रेन सं. 01943 आगरा कैंट से शाम 4:00 बजे रवाना होकर रात 7:30 बजे रुंधी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन सं. 01944 रुंधी से शाम 7:45 बजे रवाना होकर रात 11:15 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन रुनकता, बाद, मथुरा जंक्शन, छाता, कोसीकलां और होडल सहित विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...