उरई, सितम्बर 22 -- कोंच। संवाददाता पुलिस ने चेन स्नेचिंग और टप्पेबाजी करने वाले महिला गैंग का खुलासा कर चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि तीन महिलाएं 265 किमी दूर आगरा से ट्रेन-बस से कोंच आती थीं और ऑटो से घूमकर भीड़ में महिलाओं को निशाना बनाती थी। एक महिला कोंच की है। सीएचसी में महिला मरीज के साथ हुई वारदात के बाद पुलिस ने आजारी लेन पावर हाउस के पास से दबिश देकर पकड़ा। जेवर व नकदी बरामद की है।कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को चोरी और टप्पेबाजी करने वाले महिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। 21 सितंबर को सीएचसी में एक महिला मरीज के गले से मंगलसूत्र और नकदी चोरी की घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। एसपी के निर्देश और सीओ कोंच के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत 22 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आजारी लेन पावर ह...