नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन मतदेय स्थलों पर दोबारा वोटिंग होगी। रिटर्निंग ऑफिसर ने पुनर्मतदान कराने को लेकर भारत निर्वाचन आयोग को पत्र भेजा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की ओर से 24 अक्टूबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। वहीं, आयोग की मंजूरी मिलने के बाद इन मतदेय स्थलों पर दोबारा वोटिंग होगी। प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के जिन तीन मतदेय स्थलों पर पुनर्मतदान की संस्तुति की गई है, उनमें मतदान स्थल संख्या 20, तहसील कैंपस खेवरागढ़ कक्ष संख्या एक,मतदान स्थल संख्या 21, क्षेत्र पंचायत कार्यालय सैंया कक्ष संख्या एक और मतदान स्थल संख्या 26, क्षेत्र पंचायत कार्यालय फतेहाबाद कक्ष संख्या एक शामिल हैं। इन मतदेय स्थलों पर दोबारा वोटिंग...