कन्नौज, अगस्त 18 -- ठठिया संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के सवारियों से भरी बस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस सवार पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। सोमवार देर शाम बस करीब 22 महिला-पुरुष यात्रियों को लेकर दिल्ली से रायबरेली के लिए रवाना हुई थी। मंगलवार सुबह करीब चार बजे बस थाना ठठिया क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के होलेपुर के सामने किलोमीटर प्वाइंट 205.800 के पास पहुंची। इसी दौरान एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक से बस अनियंत्रित होकर जा टकराई। हादसे के समय अधिकांश यात्री नींद में थे। जोरदार टक्कर होते ही बस में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही यूप...