कन्नौज, जनवरी 12 -- कन्नौज, संवाददाता। प्रदेश की लाइफलाइन माने जाने वाले आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी एक बार फिर सामने आई है। ठठिया टोल प्लाजा के पास किलोमीटर संख्या 204 के निकट एक्सप्रेस-वे पर बने खतरनाक गड्ढे वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। सड़क की बदहाल स्थिति ने संबंधित विभागों की कार्यशैली और लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक विशिष्ट आलू मंडी ठठिया के समीप एक्सप्रेस-वे की दोनों दिशाओं में गहरे और खतरनाक गड्ढे मौजूद हैं। आगरा से लखनऊ की ओर जाने वाली लेन में फर्स्ट लेन क्षतिग्रस्त है, जबकि लखनऊ से आगरा की दिशा में थर्ड लेन में भी बड़ा गड्ढा बना हुआ है। इस मार्ग पर प्रतिदिन हजारों वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं, जिनकी औसत गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रहती है। ऐसे में अचा...