नई दिल्ली, फरवरी 11 -- आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 94.200 के निकट यात्रियों को दिल्ली से गोरखपुर ले जा रही तेज रफ्तार निजी बस आगे जा रहे वाहन से टकरा गई। भीषण हादसे में तेज धमाका हुआ और बस के परखच्चे उड़ गए। बस में सवार 48 यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। इनमें 8 की हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। घटना बुधवार तड़के 3:10 बजे की है। दिल्ली से 48 यात्रियों को लेकर गोरखपुर जा रही बस जैसे ही करहल थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 94.200 के निकट पहुंची तभी आगे जा रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। बस टकराते ही तेज धमाका हुआ और बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। यात्रियों में चीख पुकार मची तो आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। सूचना पाकर थाना प्रभारी महारा...