उन्नाव, मार्च 9 -- गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह एक कार आगरा से लखनऊ की ओर जा रही थी। बांगरमऊ क्षेत्र के गहरपुरवा गांव के पास चालक को झपकी आ जाने से कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे के मध्य डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार रामजीवन शाह पुत्र महादेव, निवासी कस्बा साहबगंज, थाना साहबगंज, जिला मुजफ्फरपुर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपीडा टीम ने घायल को उपचार के लिए बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। सीएचसी में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए घायल को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्त...