अलीगढ़, फरवरी 11 -- यूपी के अलीगढ़ जिले में आगरा रोड पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन का काफिला भीषण ट्रैफिक जाम में फंस गया। जाम इतना लंबा था कि एसएसपी की गाड़ी को आगे बढ़ने में मुश्किल हो रही थी। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी गाड़ी में से उतरे और दौड़कर आगे के रास्ते को खाली कराया। यह देख जाम में फंसे स्कूल जाने वाले बच्चे, नौकरी-पेशा वाले लोग देखते ही रह गए। हाथरस अड्डा से सासनीगेट चौराहा पर इन दिनों सुबह से रात तक जाम की स्थिति बनी हुई है। वजह है सड़क के दोनों ओर इंटरलॉकिंग लगाने के लिए खुदी पड़ी सड़क। बुधवार को सुबह आठ बजे से स्कूली व अन्य वाहनों की आवाजाही बढ़ने से जाम बढ़ता जा रहा है। 10 बजे तक स्थिति यह हो गई कि सड़क के दोनों ओर की लाइन बिल्कुल चॉक हो गई। जाम में एंबुलेंस, स्कूली वाहन स...