अलीगढ़, मार्च 20 -- अलीगढ़। बढ़ती गर्मी में नागरिकों को राहत देने के लिए मेयर प्रशांत सिंघल के प्रयास से नगर निगम द्वारा व्यस्ततम चौराहा और सड़कों पर छायादार कूलिंग प्वाइंट बनाए के क्रम में नगर निगम ने आगरा रोड और गांधी पार्क के पास दो नए अस्थाई कूलिंग प्वाइंट शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को मेयर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने संयुक्त रूप से दो नए कूलिंग प्वाइंट का शुभारंभ किया। मेयर ने कहा बढ़ती गर्मी में नगर निगम के कूलिंग प्वाइंट राहत प्वाइंट की तरह है। इनमे घड़े का ठंडा पेयजल, बैठने के लिए कुर्सी व कूलर के साथ साथ सुरक्षा के लिए गार्ड भी तैनात है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.