आगरा, मार्च 2 -- फरवरी माह में आगरा रेल मंडल से 11 कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए। सोमवार को गोवर्धन हॉल में सभी 11 रेल कर्मचारियों को विदाई दी गई। एपीओ नितिन सिंह ने सभी सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को समापन भुगतान प्रपत्र व सेवा प्रमाणपत्र वितरित किए। साथ ही सेवानिवृत्ति पर देय सेवा प्रमाण पत्र व पेंशन पेमेंट आर्डर भी जारी किए गए। एपीओ नितिन सिंह ने सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को भारतीय रेल में उनकी लंबी अवधि की सफलतम सेवा के लिये बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को यह भी आश्वासन दिया गया कि उनकी सेवानिवृत्ति के उपरांत भी वह रेल परिवार का हिस्सा रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...