आगरा, जुलाई 3 -- यात्रियों की सुविधा के लिए आगरा रेल मंडल के 6 रेलवे स्टेशनों एवं परिसरों में 14 एटीएम स्थापित किए गए हैं। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि आगरा फोर्ट पर 3 एटीम, मथुरा जंक्शन पर 4, अछनेरा, बिचपुरी, राजा की मंडी पर 1-1 तथा आगरा कैंट पर 04 एटीम लगाए गए हैं। एटीएम के माध्यम से यात्रियों, पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों को नकदी निकासी व अन्य बैंकिंग सेवाएं रेलवे परिसर में ही सहज रूप से उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे उनकी यात्रा और अधिक सुविधाजनक एवं सुगम बनेगी। एटीएम के लिए कॉन्ट्रैक्ट लाइसेंस 5 वर्षों के लिए दिया गया है। इससे आगरा मंडल को प्रतिवर्ष लगभग 13.46 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। यह भी पढ़ें- Agra News: आगरा मंडल के 9 स्टेशनों पर 36 एटीवीएम मशीनें स्थापित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...