आगरा रीजन सीनियर फुटबॉल लीग आज से एकलव्य स्टेडियम में
आगरा, जून 27 -- एमएस चौहान स्मृति आगरा रीजन सीनियर फुटबॉल लीग 28 जून से 5 जुलाई तक एकलव्य स्टेडियम में होगी। आयोजन सचिव बिल्लू चौहान ने बताया कि लीग में शामिल आठ टीमों को दो पूल में बांटा गया है। पूल ए में आगरा फुटबॉल अकादमी, श्रीजी फुटबॉल क्लब मथुरा, थ्राइव फुटबॉल अकादमी व यूनाइटेड एफसी व पूल बी में 9 पैरा, सनराइज फुटबॉल क्लब, केआर फुटबॉल क्लब व यादव फुटबॉल क्लब शामिल हैं। 28 जून को उद्घाटन मुकाबला आगरा फुटबॉल अकादमी व श्रीजी फुटबॉल क्लब मथ़ुरा के मध्य खेला जाएगा। प्रतिदिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। यह भी पढ़ें- आगरा रीजन सीनियर फुटबॉल लीग 28 जून से एकलव्य स्टेडियम में
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.