आगरा, फरवरी 4 -- उत्तर प्रदेश मेट्रो ने ईमानदारी की एक और मिसाल पेश की है। मंगलवार को मेट्रो स्टाफ ने अमेरिका से आई एक महिला यात्री का खोया हुआ पर्स उन्हें सुरक्षित वापस लौटा दिया। घटना दोपहर करीब 3 बजे की है, जब कैप्टन शुभम गुप्ता स्टेशन पर जांच कर रहे थे। तभी सुरक्षाकर्मियों को वहां एक लावारिस सफेद रंग का पर्स मिला। जब पर्स को खोलकर देखा गया, तो उसमें अमेरिका का ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट कार्ड, 4 एटीएम कार्ड, 2800 रुपये नकद, एक होटल का रूम कार्ड और कुछ बेहद जरूरी मेडिकल दस्तावेज रखे हुए थे। सत्यापन के बाद महिला को सौंपा पर्स इतने जरूरी दस्तावेज मिलने पर मेट्रो कर्मियों ने तुरंत नियमानुसार जांच-पड़ताल शुरू की ताकि असली मालिक का पता लगाया जा सके। सारी कागजी कार्रवाई और सत्यापन पूरा करने के बाद, रात करीब 8 बजे यह पर्स महिला यात्री को सौं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.